विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
14-Oct-2022 11:05 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे सरायरंजन के नरघोघी पहुंचेंगे। सीएम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा यहां बन रहे एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भी जायजा भी लेंगे। इधर, सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जानकारी हो कि, नरघोघी में विज्ञान एवम प्रावेधिकी विभाग एवं भवन निर्माण के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की गई है। इसे श्रीराम जानका मठ की जमीन में स्थापति किया गया है। सीएम जहां राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हैं उसके ठीक बगल में श्रीरामजानकी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल का भी निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर बिहार का यह सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
सीएम नीतीश कुमार अपने तय कार्यक्रम के अनुसार करीब दो बजे नरघोघी हाईस्कूल के बगल में स्थित पारा मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से वे सीधे अभियंत्रण महाविद्यालय जाएंगे। वहां पहुंचने के बाद कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कॉलेज परिसर में ही पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद वे हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्ति के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करेंगे।