ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / CM नीतीश कर रहे सात निश्चय-2 की समीक्षा, रोड कनेक्टिविटी पर चर्चा

CM नीतीश कर रहे सात निश्चय-2 की समीक्षा, रोड कनेक्टिविटी पर चर्चा

04-Jan-2021 11:57 AM

PATNA : नए साल में बिना वक्त जाया किए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास योजनाओं की समीक्षा करने में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सात निश्चय पार्ट-2 की योजना की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में नीतीश कुमार आज रोड कनेक्टिविटी को लेकर अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री के साथ ही साथ इस बैठक में डिप्टी सीएम रेणु देवी, मंत्री मंगल पांडे, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमा,र मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों से इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर राज्य के अंदर लोगों को रोड कनेक्टिविटी कैसे बेहतर तरीके से मुहैया कराई जाए.

मुख्यमंत्री के सामने विभाग की तरफ से तैयार प्रेजेंटेशन भी दिया गया है. शहरी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बाईपास और फ्लाईओवर के निर्माण समेत ग्रामीण इलाकों में संपर्कता समेत अन्य मसलों पर मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे हैं और समीक्षा बैठक के के दौरान कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है.