Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
22-Jul-2025 05:54 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया में आहर में नहाने के दौरान डूबने से 04 छात्रों की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। इस घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव में आहर में नहाने के दौरान डूबने से हुई 04 छात्रों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें कि एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। चारों आपस में चचेरे भाई बहन थे। कल सोमवार को चारों बच्चे पानी भरे गड्ढे आहर में नहाने गये हुए थे। तभी इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गये। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश में जुट गयी और आज मंगलवार को काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव को SDRF ने बरामद कर लिया। बच्चों का शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
घटना खगड़िया के चौथम थाना इलाके के कंकड़ कुड़िया बहियार की है, जहां कल सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से लापता हुए एक ही परिवार के चार बच्चों का आज शव बरामद हो गया है। SDRF और गोताखोर की टीम के संयुक्त प्रयास से आज चारो मासूमों का शव बरामद किया है। बरामद शवों में 12 साल का गोलू कुमार, 9 साल का कर्ण कुमार दोनों सगे भाई थे। वहीं दो अन्य शव 11 साल की अंशु कुमारी और 10 साल की अन्नू कुमारी का है। ये दोनों भी सगी बहन थी। चारों बच्चे चचेरे भाई बहन थे। इधर शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि बीते सोमवार को चारो बच्चे अपने घर से स्कूल जाने के लिए एक साथ निकले थे। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले रास्ते में भरे पानी के गड्ढे में नहाने लगे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गये और कल सभी बच्चे का कपड़ा गड्ढे के किनारे पड़ा मिला था।। कल भी काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन कल किसी का सुराग नहीं मिल पाया था। लेकिन आज चारों का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट