Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
21-Sep-2020 06:13 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. विधानसभा इलेक्शन को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. सत्ताधारी दल जदयू पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है. 15 सितंबर को पहला वीडियो जारी करने के बाद सोमवार को जेडीयू ने दूसरा वीडियो जारी कर दिया है. जेडीयू ने ट्विटर और फेसबुक पर भोजपुरी भाषा में जारी इस 1 मिनट 24 सेकेंड के गीत का 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...' रखा गया है.
जेडीयू की ओर से जारी इस दूसरे वीडियो में 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...' गीत गाया गया है. वीडियो में 15 साल में राज्य में हुए विकास की तस्वीरें भी दिखायी गयी हैं. इस पूरे वीडियो में नीतीश और उनके काम को फोकस किया गया है.
जेडीयू के पहले वीडियो में फोटो के साथ कैप्शन भी बहुतेरे लगाए गए थे. नया बिहार, सबके नीतीश, बढ़ता बिहार, बेहतर भविष्य की ओर, गौरवशाली बिहार, दूरदर्शी नेतृत्व, बिहार हमारी शान, उम्मीदों के नए रास्ते. गीत के आरंभ में ही बड़ा ही खूबसूरत मोंटाज आया है और उसपर नीतीश कुमार की तस्वीर के नीचे पंक्तियां उभरती हैं-जनता की उम्मीद. जननायक। फिर नीतीश कुमार के भाषण की दो पंक्तियां आती हैं- ‘शान के साथ अब लोग कहते हैं कि हम बिहार के रहने वाले हैं. हम बिहारी हैं.
जेडीयू के ट्विटर हैंडल से और भी कई पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं. जिसमें नीतीश के कटआउट के साथ "बिहार को मिल रही हैं नई सौगातें बदलते बिहार में अब हो रही हैं विकास की बातें." कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. 855.93 करोड़ से 60.80 किमी. लंबी एनएच 30 के परारिया-मोहनिया सड़क का चार लेन चौड़ीकरण का भी एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसके अलावा 885.41 करोड़ से एनएच 30 के 54.53 किमी. लंबी आरा-परारिया सड़क का चार लेन चौडीकरण कार्य का भी प्रचार किया गया है.