Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
17-Sep-2020 07:58 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान तेज होते दिख रहे हैं. नीतीश कुमार के विरोध में मोर्चा खोल कर बैठे लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के समर्थक अब अलग चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. पार्टी के कई नेताओं ने अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर दी है.
लोजपा अल्पसंख्यक सेल ने की मांग
लोक जनशक्ति पार्टी के अल्पसंख्यक सेल ने अकेले चुनाव लड़ने की मांग की है. पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा है कि समय आ गया है कि पार्टी को अकेले मैदान में उतर कर अपनी ताकत दिखानी चाहिये. बिहार के लोग चिराग पासवान का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. लिहाजा पार्टी को फैसला लेना चाहिये. अशरफ अंसारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के अल्पसंख्यक सेल को ये लग रहा है कि अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी. हालांकि इस पर आखिरी फैसला चिराग पासवान करेंगे और उनका हर फैसला पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा.
क्या एनडीए में घमासान बढेगा
दरअसल पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर दूसरे नेता लगातार ये कहते रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी उनके साथ रहेगी. लेकिन नीतीश कुमार पूरी ताकत से चिराग को निपटाने की रणनीति पर काम करने में लगे हैं. बिहार की सियासत में अप्रासंगिक हो चुके जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने एनडीए से जोड़ा है. इसके पीछे भी चिराग को निपटाने की ही रणनीति है.
उधर लोक जनशक्ति पार्टी नीतीश के सामने नतमस्तक होने को तैयार नहीं दिख रही. पार्टी के कई नेता अकेले चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. लोजपा ने 143 सीटों पर तैयारी भी की है. देखना होगा कि बीजेपी इस मसले को कैसे हल करती है.