अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Jan-2021 12:38 PM
GOPALGANJ : चोरी का एक अजीबोगरीब मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना इलाके से सामने आई है. जहां चोरी करने आए चोर गहने और कीमती सामान के साथ ही साथ मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भी लेकर फरार हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मीरगंज के सवरेजी गांव में रविवार की रात 12 की संख्या में आए चोरों ने घर में रखे कीमती गहनों समेत नकदी की चोरी की और जाते-जाते उनकी नाबालिग बेटी को भी उठा ले गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है.
घटना के बारे में मीरगंज थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला लगता है. चोरी के सामान के साथ लड़की के गायब होने की लिखित सूचना दी गई है. लड़की के परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक को इस मामले में आरोपी बनाया है. वहीं जिस युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज कराया गया है उसका पीड़ित परिजनों के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है. पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.