BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
14-Aug-2025 10:48 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की अटकलों को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि उन्होंने कभी यह बयान नहीं दिया कि वे बिहार में एनडीए का हिस्सा नहीं हैं और 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा“कुछ लोग हमें एनडीए से अलग करने के लिए परेशान हैं, लेकिन जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक यह सवाल ही पैदा नहीं होता कि मैं उनसे अलग हो जाऊंगा। विपक्ष को मालूम है कि जब तक एनडीए एकजुट है, तब तक वे सत्ता में नहीं आ सकते। मैंने जो कहा और जो एक समाचार चैनल में चलाया गया, उसके फर्क से ही बात साफ हो जाती है।”
सीट बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं
जब उनसे पूछा गया कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, चिराग ने कहा, “गठबंधन के अंदर अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। जब भी बातचीत होगी, वह गठबंधन के अंदर ही होगी। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”
243 सीटों पर लड़ने के सवाल पर नाराजगी
243 सीटों पर चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर चिराग ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बात वहीं से उठ रही है जो मैंने कही ही नहीं। जो आप कहते नहीं हैं, वही बात सामने आ जाती है।” उन्होंने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। चिराग पासवान ने अंत में कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, उनके मन में एनडीए से अलग होने का विचार आना भी संभव नहीं है, इसके बाद वे बिना और सवालों का जवाब दिए वहां से चले गए।