ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / PATNA: सैदपुर नाले पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

PATNA: सैदपुर नाले पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क बनाने का कार्य तेजी से करें।

21-May-2025 09:00 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के पास सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ थे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान ड्रेनेज पंपिंग प्लांट और पहाड़ी का भी निरीक्षण किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री शीतला मंदिर फ्लाईओवर के पास के नाला, ड्रेनेज पंपिंग प्लांट पहाड़ी तथा सैदपुर नाला का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क बनाने का कार्य तेजी से करें। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा।


ज्ञातव्य है कि पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एस०टी०पी०) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है।


निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर उपस्थित थे।

news image

news image

news image

news image

news image

news image