वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर
03-Jan-2020 01:54 PM
PATNA : नया साल सूबे के चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। नये साल में सेवा शर्त तैयार हो जाने की पूरी उम्मीद है वहीं वेतन बढ़ोतरी भी तय है।
राज्य के प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के चार लाख नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त की सालों से चली आ रही मांग अब इस चुनावी वर्ष में पूरी होने जा रही है। 2015 में नियोजित शिक्षकों के बड़े आंदोलन के बाद नया वेतनमान तो लागू हो गया था लेकिन सेवा शर्त की मांग लटक गयी थी। समान काम समान वेतन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाने से सेवा शर्त की सारी प्रक्रिया धरी की धरी रह गयी थी।
साल 2020 के मार्च-अप्रैल माह तक सेवा शर्त तैयार हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है। सेवा शर्त की सुविधा मिलते ही नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सेवा शर्त लागू होने से दूसरा बड़ा लाभ तबादले की मिलेगा। शिक्षक नियोजन क्षेत्र से बाहर भी ट्रांसफर-पोस्टिंग करवा सकेंगे।
बता दें कि सेवा शर्त का एक एक ड्रॉफ्ट भी बना लेकिन वर्ष 2017 में नियोजित शिक्षकों को स्थायी शिक्षकों के समान वेतन देने से संबंधित एक वाद पर सुनवाई में पटना उच्च न्यायालय के आदेश के प्रभाव से नियोजित शिक्षकों की नियमावली ही कायम नहीं रह सकी।
सेवा शर्त के साथ-साथ नये साल पर नियोजित शिक्षकों को वेतन बढ़ोतरी का भी लाभ मिल सकता है। 5 सितम्बर को ही सीएम नीतीश कुमार ने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि समय आने पर पैसा भी बढ़ायेंगे। हालांकि कितना बढ़ेगा, यह तय नहीं है पर माना जा रहा है कि 20फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
.............