ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / bihar / छपरा पहुंचते ही एक्शन में मनु महाराज, आधी रात को सड़क पर खुद...

छपरा पहुंचते ही एक्शन में मनु महाराज, आधी रात को सड़क पर खुद फ्लैग मार्च करने लगे

06-Jan-2021 08:55 AM

CHAPRA : सारण के उपमहानिरीक्षक के रुप में बिहार का सिंघम कहे जाने वाले मनु महाराज  सोमवार की देर शाम छपरा पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. छपरा पहुंच पदभार ग्रहण करते ही डीआईजी मनु महाराज एक्शन में दिखे.

देर रात मनु महाराज छपरा शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते नजर आए. उनके साथ ही पुलिस जवानों की पूरी टीम थी. डीआईजी मनू महाराज के इस एक्शन की पूरे सारण में चर्चा है.

फ्लैग मार्च के दौरान डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. सारण पहुंचे मनु महाराज ने  जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और देर रात तक उन्होंने हाल में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा भी की. इसके बाद इससे जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. सभी पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिस थाना में अपराध होगा वहां के थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई की जाएगी.