बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
23-Nov-2019 07:54 AM
By tahsin
PURNIA: पूर्णिया के एनएच-31 पर देर रात अचानक एक चलती बस में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि वक्त रहते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गये. बस कटिहार से पटना जा रही थी.
बताया जा रहा है कि कटिहार रोड से जैसे ही पूर्णिया की तरफ बस ने एनएच-31 पर टर्न लिया, बगल से गुजर रही बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी बस पर आ गिरी और देखते ही देखते बस के ऊपरी हिस्से में आग लग गई. बस में आग लगने के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
अफरा-तफरी के बीच सभी यात्री जल्दी बस से निकल गये और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं इस आग में बस धू-धूकर जल गयी. यात्रियों के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही मौके से फरार हो गए. करीब आधे घंटे बाद दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी. आपको बता दें कि दो महीने पहले पूर्णिया में हीं इसी तरह चलती बस में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.