ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / CBI Operation Chakra: CBI का ऑपरेशन चक्र: फर्जी दस्तावेज़ों से सिम जारी, साइबर...

CBI Operation Chakra: CBI का ऑपरेशन चक्र: फर्जी दस्तावेज़ों से सिम जारी, साइबर ठगी में इस्तेमाल

CBI Operation Chakra: CBI का ऑपरेशन चक्र: भारत के 8 राज्यों में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज़ों से सिम जारी कर हो रही थी ऑनलाइन ठगी |

11-May-2025 07:33 AM

By First Bihar

CBI Operation Chakra: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन चक्र के तहत एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। इस अभियान में खुलासा हुआ है कि देश के कई टेलीकॉम एजेंट फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए सिम कार्ड जारी कर रहे थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया जा रहा था।


CBI ने शनिवार को बिहार समेत आठ राज्यों  में असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में एक साथ छापेमारी की। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल तथा मुंबई में भी बड़ी कार्रवाई हुई है।


सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कई टेलीकॉम ऑपरेटरों के प्वाइंट ऑफ सेल (POS) केंद्रों से फर्जी KYC दस्तावेज़ों के आधार पर सिम कार्ड बेचे जा रहे थे। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट स्कैम, UPI फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, और फेक विज्ञापनों में किया जा रहा था।


CBI ने इन POS केंद्रों से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और फर्जी दस्तावेज़ जब्त किए हैं। जांच एजेंसी अब इस रैकेट से जुड़े अन्य एजेंटों और दलालों की भी तलाश में जुटी है। CBI के अनुसार, यह कार्रवाई केंद्र सरकार की "साइबर क्राइम के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस" नीति का हिस्सा है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।  अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे KYC या OTP की जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें। साइबर अपराधियों से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।