ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / BSEB Exam Result 2023: आज 2 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे...

BSEB Exam Result 2023: आज 2 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

21-Mar-2023 11:35 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कई दिनों से रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इसी बीच खबर आ रही है कि आज 2 बजे इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। 


बता दे इसको लेकर श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे।


 BSEB रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स के नाम और रिजल्ट डेटा की घोषणा करने के लिए बोर्ड इसकी जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 


सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in, www.secondary.biharboardonline.com,www.inter23.biharboardonline.com, www.biharboardonline.com, www.results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।