ब्रेकिंग न्यूज़

fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना

Home / bihar / बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने...

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट में गोल संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनन्या कुमारी ने 92.8% और सत्यम कुमार ने 91.4% अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

24-Mar-2026 07:54 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB ) ने इंटर का रिजल्ट सोमवार 23 मार्च को जारी कर दिया। इंटर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि एक बार फिर बिहार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना। लगातार 8वीं बार यह रिकॉर्ड कायम रहा। इस बार भी महज 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26 टॉपर्स की लिस्ट में 20 लड़कियां ही शामिल हैं। बेहतर रिजल्ट से उत्साहित गोल संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने आज सफलता का उत्सव मनाया।


इस परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त करने वाली अनन्या कुमारी ने कहा कि 10वीं पास करने के बाद मैं असमंजस में थी कि आगे की तैयारी के लिए किस संस्थान को चुनूँ, लेकिन गोल संस्थान के गोल विलेज से तैयारी करने का निर्णय हमारे जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्णय रहा और हमें बहुत खुशी है कि हमने गोल संस्थान से तैयारी कर बोर्ड की परीक्षा में बहुप्रतिक्षित सफलता पाया ।


 अनन्या कुमारी ने बताया कि बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ-साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में भी अच्छे मार्क्स आने की संभावना है, और उम्मीद है कि पहले प्रयास में ही टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गोल संस्थान के पूरे टीम को देते हुए कहा कि गोल संस्थान द्वारा बोर्ड और कॉम्पीटीशन दोनों की तैयारी एक साथ करवाई गई। साथ ही उन्होंनें अपने सफलता के लिए गोल संस्थान के प्रतियोगी माहौल और यहाँ के शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि गोल संस्थान में कॉम्पीटिटीव तैयारी एवं टेस्ट के साथ-साथ पर्सनल केयर के कारण हमने यह सफलता प्राप्त की है ।


91.4% स्कोर प्राप्त करने वाले गोल संस्थान के ही गोल विलेज के सत्यम कुमार बताते हैं कि गोल का स्टडी मेटेरियल एवं काम्पीटशन के साथ-साथ बोर्ड बेस्ड टेस्ट इस तरह से लिया जाता है कि छात्रों को बोर्ड और कॉम्पीटशन दोनों एक साथ पहले प्रयास में ही निकालना आसान हो जाता है। 


सत्यम बताते हैं कि गोल संस्थान के सहयोग से हमने बोर्ड में अच्छे मार्क्स प्राप्त किए एवं नीट 2026 की परीक्षा में भी अच्छे मार्क्स आने की संभावना है। इसके अलावा गोल बुद्धा कॉलोनी ब्रांच के रूपम रंजन 91% मार्क्स एवं गोल कंकड़बाग ब्रांच के सुहानी सिंह 90.80% मार्क्स, गोल कंकड़बाग ब्रांच के ही आर्यन राज 90% लाकर गोल को गौरवान्वित किया है।


सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए गोल संस्थान के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्री बिपीन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता, छात्रों की मेहनत एवं समस्त गोल टीम की सफलता है और हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष हमारे छात्र बोर्ड में अच्छे स्कोर के साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में भी सफलता के परचम लहराकर यह सिद्ध करेंगे की गोल संस्थान पूर्वी भारत का नम्बर 1 संस्थान है।


छात्रों को बधाई देते हुए गोल संस्थान के असिस्टेंट डॉयरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने 85% से अधिक स्कोर कर संस्थान को गौरवान्वित किया है और आने वाले नीट के परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आने की संभावना है। संस्थान के आनंद वत्स ने कहा कि हमारी संस्थान 12वीं पास छात्रों के लिए टारगेट कोर्स के माध्यम से मेडिकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी करवाएगी जिसमें छात्रों के प्रतिभा के अनुसार 100% तक छात्रवृत्ति देगी ।