Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
17-Feb-2026 08:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (TRE-4) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में 46,595 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि इसका परिणाम नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। एग्जाम के दो महीने के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
संशोधित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा देने के दो महीने के अंदर नवंबर महीने में ही रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।
बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों की अधियाचना भेजी थी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। अब परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। संभावना है कि होली के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस बार भर्ती में डोमिसाइल नीति का लाभ बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार, बिहार के मूल निवासियों को 85 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को शेष 15 प्रतिशत पदों पर अवसर मिलेगा।