Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
17-Sep-2020 06:59 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. हाजीपुर सीट से विजयी भाजपा विधायक अवधेश सिंह को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है. पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक को लोगों ने गांव से खदेड़ दिया. इस दौरान विधायक के साथ हाथापाई तक की नौबत आ पड़ी.
मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. जहां दयालपुर गांव में चुनावी दौरा पर निकले हाजीपुर विधायक को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश कुछ इस कदर भड़का कि पीएचसी का उद्घाटन किए बगैर विधायक को बैरंग उल्टे पांव लौटना पड़ा. वैसे तो भाजपा विधायक अवधेश सिंह अपने शांत स्वभाव के माने जाते हैं लेकिन इस विरोध के दौरान लोगों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई.
विधायक अवधेश सिंह दयालपुर में पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्र विकास मद से खस्ताहाल पीएचसी भवन का जीर्णोद्धार कराया था. लोगों का कहना है उद्घाटन का समय चुनाव से ठीक पहले शायद इसलिए चुना था कि इसका इम्पैक्ट मिले पर सब उल्टा हो गया. पीएचसी आने वाली जर्जर सड़क को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोगों को विधायक ने समझाने की कोशिश की और कहा कि पीएचसी ठीक करने की कोशिश की है अबकी बार, अगली बार सड़क भी बनवा देंगे.

वैशाली में सत्ताधारी दल के नेताओं को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले महनार में जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा का भी जमकर विरोध किया गया था. मंगलवार को उमेश कुशवाहा समर्थकों के साथ चकेशो गांव पहुंचे थे. जहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया. समर्थकों ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ गई और हाथापाई शुरू हो गई.