“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
10-Mar-2021 02:08 PM
WEST CHAMPARAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा की अपराधियों को पुलिस का खौफ थोड़ा भी नहीं है.
मामला पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र के कोतवारी चौक की है, जहां चोरों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के चाचा के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान चोरों ने बर्तन, आभूषण, कपड़ा, कंबल और रजाई सहित 75 हजार कैश की चोरी कर ली. इस मामले में हैरानी की बात यह है कि पुलिस में कंप्लेन होने के बाद भी चोरों ने दोबार घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के चचेरे भाई प्रसून जायसवाल 24 फरवरी को किसी काम से कोलकाता गए थे. जब वह मंगलवार को घर लौटे तो देका कि घर में चोरी हुई है और सारा सामान फैला हुआ है. प्रसून जायसवाल के अनुसार पीतल के बर्तन सहित लगभग एक ट्रैक्टर बर्तन की चोरी की गई है. इसके साथ ही आभूषण और घर का एक एक कमरे से सामान की चोरी की गई है.
जिसके बाद घर के मालिक मंगलवार की दोपहर तीन बजे नगर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद फिर चोरों ने मंगलवार की देर रात घर में दोबारा धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान भी घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इस घटना के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि चोरों का दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोरों ने कंप्लेन दर्ज होने के बाद भी दोबारा घर में चोरी की. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.