ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा

Home / bihar / Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर...

Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार

भाजपा विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा बजट सत्र में स्पीकर प्रेम कुमार के लिए पद्मश्री की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार जैसे नेता इतिहास रचते हैं और देश का गौरव बढ़ाते हैं।

12-Feb-2026 12:12 PM

By First Bihar

Padma Shri : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बन गया। भाजपा विधायक विनय बिहारी ने सदन में स्पीकर प्रेम कुमार के लिए पद्मश्री पुरस्कार की अनुशंसा की। अपने भाषण में उन्होंने प्रेम कुमार की व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा नेता इतिहास रचता है और देश के लिए गौरव की बात होती है।


विनय बिहारी ने कहा कि "सारा देश जानता है कि आप ऐसे महामानव हैं जो नौ बार शहरी क्षेत्र से लगातार सदन में आते रहे। इस पूरे देश में आप प्रथम व्यक्ति हैं। आपको पद्मश्री के लिए अनुशंसा करनी चाहिए। आप जैसे लोग अपनी धरती और अपना आकाश बनाते हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि प्रेम कुमार का व्यक्तित्व और नेतृत्व सदन की कार्यवाही में स्पष्ट दिखाई देता है। विधायक ने सदन में यह भी कहा कि प्रेम कुमार जैसे नेता दिल में विश्वास बनाते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। "यहां कौन है जो आकर जाएगा नहीं, लेकिन आप जैसे लोग तो इतिहास बनाते हैं," विनय बिहारी ने जोर देकर कहा।


इस दौरान सदन में मौजूद अन्य विधायकों ने भी इस अनुशंसा को ध्यानपूर्वक सुना। जब विनय बिहारी ने सीधे स्पीकर प्रेम कुमार का नाम लेकर पद्मश्री की बात कही, तो प्रेम कुमार मंद-मंद मुस्कुराने लगे। हालांकि उन्होंने कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी मुस्कान से यह स्पष्ट था कि वे इस सम्मान को सहज स्वीकार करने के मूड में हैं।


इस प्रकार, विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में यह अनुशंसा चर्चा का मुख्य विषय बन गई और सभी की नजरें स्पीकर प्रेम कुमार पर टिकी रहीं। विनय बिहारी की यह पहल सदन में एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है।