Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
15-Feb-2025 08:22 AM
By First Bihar
भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और एनडीए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भू-राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह सभा अब तक हुई सभी सभाओं का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस कार्यक्रम में 13 जिलों के तीन लाख किसान और दो लाख से अधिक आम लोग शामिल होंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए 13 जिलों के 937 भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पांच लाख निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बांटेंगे। यह कार्य आठ दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भागलपुर और नवगछिया के लिए डेढ़ लाख, बांका के लिए 50 हजार जबकि अन्य जिलों के लिए भी बड़े पैमाने पर निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। वितरण का यह कार्य शनिवार से शुरू होगा। एनडीए नेताओं की तैनाती, सभा को ऐतिहासिक बनाने की कवायद
किसान सभा को भव्य और सफल बनाने के लिए एनडीए ने अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, मंत्री जनक राम, मंत्री सुरेंद्र मेहता समेत छह मंत्री और एक दर्जन से अधिक विधायक इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और मुंगेर की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है और इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए का जनाधार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगलराज के लिए कोई जगह नहीं बची है और जनता ने एनडीए को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।
इस किसान सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की 19वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस योजना के तहत लाखों किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 13 जिलों में एक भी किसान परिवार इस बैठक से वंचित न रहे।