ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / bihar / BIHAR: तलवार से लड्डू केक काटे जाने से लालू पर भड़की बीजेपी, कहा..78...

BIHAR: तलवार से लड्डू केक काटे जाने से लालू पर भड़की बीजेपी, कहा..78 साल की उम्र में आदत थोड़ी ना बदलेगी

लालू जी आपकी आदत तो वही माशा अल्लाह सुभान अल्लाह वैसी की वैसी है। आपकी आदतों में कोई सुधार नहीं है। केक भी काटा तो तलवार से काटा। बिहार की जनता पर.बिहार के दलित पर.बिहार के पिछड़ों पर आपने इतना तलवार चलाया और अब केक पर भी रहम नहीं कर रहे हैं।

11-Jun-2025 03:42 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजों की धून पर झूमते हुए मनाया। सुबह से ही राबड़ी आवास पर शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने लालू को जन्मदिन की बधाई दी। हर कोई कुछ ना कुछ गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंचा। लालू ने अपना जन्मदिन शाही अंदाज में मनाया। बेंत की कुर्सी पर बैठकर पैर टेबल पर रखकर हाथ में तलवार लेकर अपने अंदाज में लालू ने लड्डू का केट काटकर अपना जन्मदिन मनाया। तलवार से लड्डू केक काटते तस्वीर वायरल होने के बाद एनडीए के नेता लालू पर हमलावर हो गये है। जीतनराम मांझी की प्रतिक्रिया के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने लालू पर जोरदार हमला बोला।    


बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने पहले कहा कि लालू जी आपको 78 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई। लालू जी आपकी आदत तो वही माशा अल्लाह सुभान अल्लाह वैसी की वैसी है। आपकी आदतों में कोई सुधार नहीं है। केक भी काटा तो तलवार से काटा। बिहार की जनता पर.बिहार के दलित पर.बिहार के पिछड़ों पर आपने इतना तलवार चलाया और अब केक पर भी रहम नहीं कर रहे हैं। यही संस्कार अपनी पार्टी और अपने बच्चों को दे दिए हैं। आरजेडी में सब तलवार और भाला चला रहा है। अब तो मान जाइए..वैसे 78 साल की उम्र में आदत थोड़ी ना बदलेगी आपकी और ना ही आपकी पार्टी की आदत बदलेगी। 


वही बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपने अलग अंदाज में लालू को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। कुर्सी पर बैठकर और पैर टेबुल पर रखकर हाथ में तलवार लेकर अपने अलग अंदाज में केक काटते लालू की फोटो अपलोड करते हुए जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 'लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता। आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा” है ना लालू जी। खैर जन्मदिन की बधाई @laluprasadrjd जी।