ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / Biscomaun Bhawan: बिस्कोमान भवन का नाम तो सुना ही होगा...लेकिन इसके काम जानकर...

Biscomaun Bhawan: बिस्कोमान भवन का नाम तो सुना ही होगा...लेकिन इसके काम जानकर हैरान रह जाएंगे!

Biscomaun Bhawan: पटना का बिस्कोमान भवन न केवल राजधानी की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है, बल्कि इसके अंदर छिपे हैं ऐसे कई राज, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बिहार की कृषि, प्रशासन और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

13-Apr-2025 06:15 PM

By First Bihar

Biscomaun Bhawan: बिहार की राजधानी पटना में स्थित बिस्कोमान भवन (Biscomaun Bhawan) Bihar State Co-operative Marketing Union Limited. यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रशासन, शिक्षा, तकनीक और पर्यटन का केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह राज्य की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 18 मंजिल है और यह पूरे 2.18 लाख वर्गफीट में फैली हुई है। आपको बता दे कि यहाँ बिहार सरकार, भारत सरकार, निजी कंपनियों और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के कार्यालय हैं। कुल मिलाकर, 44 किराएदार यहां दफ्तर चलाते हैं, जिससे हर साल कई करोड़ रुपये की कमाई होती है | 

यहाँ है बिहार और पूर्वी भारत का इकलौता घूमने वाला रेस्टोरेंट 

इस भवन की सबसे खास बात है , पिंड बलूची, जो एक Revolving Restaurant है। यह बिहार और पूर्वी भारत का एकमात्र रेस्टोरेंट है जो घूमता है, जहां बैठकर आप पटना शहर का 360 डिग्री नज़ारा देख सकते हैं।

सॉफ्टवेयर पार्क से आईटी में नया अध्याय

बिस्कोमान भवन में बना (Software Technology Park) पटना को आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।सरकार ने कई स्टार्टअप कंपनियों को मुफ्त में ऑफिस स्पेस प्रदान किया गया था | इससे युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग और रोजगार के नए मौके मिल रहे हैं।

बिस्कोमान किसानों के लिए  कैसे काम करता है?

बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (BISCOMAUN) की स्थापना 1950 में हुई थी। यह संस्था अब बिहार और झारखंड दोनों में काम करती है और किसानों को बेहतर सेवा देने के लिए जानी जाती है।

बिस्कोमान का मुख्य काम क्या है |

किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसे कृषि इनपुट समय पर उपलब्ध कराना होता है । किसानों के उत्पादों को बाजार में उचित दाम पर बेचना। सहकारी समितियों को मज़बूत करना। आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना। अपने गोदामों को किराए पर देकर अतिरिक्त आमदनी कमाना।यह न सिर्फ किसानों की मदद करता है, बल्कि तकनीकी और शैक्षणिक रूप से भी राज्य को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाता है |