ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा...

Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट

नेपाल के वीरगंज में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद परसा जिला प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। नेपाल पुलिस, सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स तैनात हैं। घटना का असर भारतीय सीमा और रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर भी पड़ा है।

23-Feb-2026 03:04 PM

By FIRST BIHAR

Nepal Violence: नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में रविवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परसा जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह 9:45 बजे से अगले आदेश तक वीरगंज महानगर क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है।


सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) को सड़कों पर तैनात किया गया है। हिंसा में ललन महतो, अमर महतो और धीरज साह समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार नारायणी अस्पताल में चल रहा है।


पर्सा के डीएसपी हरिबहादुर बस्नेत के अनुसार, विवाद वीरगंज वार्ड नं. 11, श्रीपुर में एक धार्मिक स्थल के पास शुरू हुआ। आरोप है कि स्थानीय युवकों के साथ बिना कारण मारपीट की गई, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद निजाम फिलहाल फरार है। प्रशासन उनकी तलाश में सघन छापेमारी कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना आम चुनाव के समय साजिश के तहत हुई, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान किसी भी सभा, जुलूस, प्रदर्शन या बैठक पर पूरी तरह रोक लगाई है और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है।


वीरगंज की स्थिति का सीधा असर भारतीय सीमा पर भी पड़ा है। अचानक कर्फ्यू से लग्न और होली के बाजार प्रभावित हुए हैं। रक्सौल और वीरगंज के बीच मैत्री पुल पर आम आवाजाही पूरी तरह ठप है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अवांछित तत्व शांति भंग न कर सके।