ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / बिहार से चोरी हुआ ट्रैक्टर राजस्थान से बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार

बिहार से चोरी हुआ ट्रैक्टर राजस्थान से बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार

रोहतास के बिक्रमगंज से 14 जनवरी को चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

28-Jan-2026 04:09 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास जिले के बिक्रमगंज से 14 जनवरी की रात चोरी हुए एक ट्रैक्टर को पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में ट्रैक्टर चला रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार, चोरों ने बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से किसान गुलाब कमल के दरवाजे से ट्रैक्टर की चोरी की थी और उसे लेकर राजस्थान फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित किया।


इसके बाद बिक्रमगंज थाना की एक विशेष टीम राजस्थान रवाना हुई और वहां दौसा जिले से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। मौके से शिव शंकर राजभर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामतपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।


बिक्रमगंज के एसडीपीओ ने बताया कि इस चोरी की घटना में इंटर-स्टेट आपराधिक गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि चोर बिहार से ट्रैक्टर चोरी कर कई राज्यों की सीमाएं पार करते हुए उसे राजस्थान तक कैसे ले गए।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।