ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / बिजली कनेक्शन के लिए घुस ले रहा था कर्मचारी, निगरानी की टीम ने...

बिजली कनेक्शन के लिए घुस ले रहा था कर्मचारी, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

27-Dec-2022 01:15 PM

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बिजली कर्मचारी को 6 हजार रूपये घुस लेते पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है की मनियारी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी इलाके के वेल्डिंग मिस्त्री मो रियाजउद्दीन को बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर 6000 रुपए की मांग कर रहा था। इसी दौरान निगरानी डीएसपी शिव कुमार साह की टीम ने रामदयालु नगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। 



आरोपी बिजली विभाग के मारकन अंचल का डाटा एंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार है। वह मूल रूप से वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव का रहने वाला है। निगरानी डीएसपी ने बताया कि रियाजुद्दीन को वेल्डिंग मशीन चलाने के लिए व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन लेना था। इसके लिए उसे बिजली विभाग के मारकर अंचल कार्यालय में दौड़ाया जा रहा था। अजीत कुमार ने उसे 6000 रूपये घूस की मांग करते हुए कहा था कि पैसे मिलने के बाद उसे बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा। 



रियाजुद्दीन ने इसकी शिकायत 22 दिसंबर 2022 को निगरानी विभाग में की थी। उसने कहा था कि वह घूस देना नहीं चाहता है। उसकी शिकायत के आधार पर निगरानी कांस्टेबल कृष्ण मुरारी कश्यप सत्यापन के लिए 23 दिसंबर को मारकन विद्युत अंचल कार्यालय पहुंचे। सत्यापन के बाद अजीत कुमार के खिलाफ पटना निगरानी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उसे घूस लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप करने के लिए निगरानी डीएसपी शिव कुमार साह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसमें डीएसपी बिमलेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार जयसवाल, इंस्पेक्टर ईश्वर प्रसाद, एसआई देवीलाल श्रीवास्तव, गणेश कुमार, एएसआई कौशल किशोर, ऋषिकेश कुमार सिंह और सिपाही शशिकांत मुजफ्फरपुर पहुंचे।