ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Home / bihar / 23 दिन बाद ठीक हुआ बिजली विभाग का सर्वर, ऑनलाइन बिल पेमेंट कर...

23 दिन बाद ठीक हुआ बिजली विभाग का सर्वर, ऑनलाइन बिल पेमेंट कर ऐसे ले पाएंगे छूट

22-Aug-2021 07:38 AM

PATNA : बीते 23 दिनों से खराब चल रहा बिजली कंपनी का सर्वर आखिरकार ठीक कर लिया गया है। बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। शनिवार को सर्वर में आई खराबी दूर करने के बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन पेमेंट भी शुरू कर दिया। आपको बता दें कि बिजली कंपनी का सर्वर 29 जुलाई से खराब हो गया था और इसको लेकर लगातार कंपनी की तरफ से तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए प्रयास जारी था। 


बिजली कंपनी का सर्वर खराब होने के कारण ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने का काम पूरी तरह से ठप पड़ चुका था। साथ ही साथ नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को जो प्रक्रिया अपनानी पड़ती है वह भी नहीं हो पा रही थी। बिजली कंपनी मुख्यालय के जीएम राजस्व अरविंद कुमार के मुताबिक सर्वर से जुड़े उपभोक्ताओं की सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई है। सुविधा ऐप के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदनों को भी अब जल्द ही निपटा दिया जाएगा।


जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक के ऑनलाइन अपना बिजली बिल भुगतान नहीं किया है वह अगले 10 दिनों में बिजली बिल का भुगतान कर छूट का फायदा उठा पाएंगे। 31 अगस्त तक ऑनलाइन बिल जमा करने वालों को 2.5 फीसदी और ऑफलाइन जमा करने वालों को 1.5 फ़ीसदी का छूट दिया जाएगा। इसका मतलब यह भी है कि बिजली उपभोक्ताओं को बिल नहीं जमा करने के कारण कोई जुर्माना नहीं देना होगा। 31 अगस्त के बाद सितंबर से बकायेदारों की बिजली काटने का अभियान चलाया जाएगा। 2 महीने से अधिक बिजली बिल का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद उनका कनेक्शन काटा जाएगा।