LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
14-Feb-2026 08:47 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित बिहारभूमि पोर्टल की ऑनलाइन सेवाएं 15 फरवरी को निर्धारित सर्वर मेंटेनेंस के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पोर्टल की सभी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, जिससे जमीन से जुड़े ऑनलाइन कार्य प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वर रखरखाव का उद्देश्य पोर्टल की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि उपयोगकर्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध सेवाएं मिल सकें। इस अवधि में जमीन से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं, दस्तावेज़ देखने, आवेदन की स्थिति जांचने और अन्य डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
सभी आम नागरिकों, एवं संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्यों की योजना निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए बनाएं। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूर्ण होते ही सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी।