ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में अब इस दिन से बारिश होगी शुरू, आज इन...

Bihar Weather: बिहार में अब इस दिन से बारिश होगी शुरू, आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 12-16 जुलाई के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज। गया, रोहतास, औरंगाबाद में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। भागलपुर, सीवान में भारी बारिश की संभावना।

12-Jul-2025 08:04 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में सावन की शुरुआत के साथ मौसम मिला-जुला असर दिखा रहा है। कहीं हल्की बारिश से राहत मिल रही है, तो कहीं उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना ने 12 जुलाई को गया, रोहतास और औरंगाबाद में हल्की बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। शुक्रवार को गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान 37.5°C दर्ज किया गया और भागलपुर में बादल छाए रहे।


13 जुलाई को कई जिलों में वज्रपात का खतरा बना रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिहार में इस साल मानसून कमजोर रहा है और जून-जुलाई में सामान्य से 52% कम बारिश (133 मिमी बनाम 275 मिमी) दर्ज हुई, जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में धान की रोपाई प्रभावित हुई। तापमान 36-37°C के बीच रहने से उमस का असर भी बढ़ा है।


14 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और दक्षिण बिहार में बादल छाए रह सकते हैं। 15 जुलाई को भागलपुर और सीवान में भारी बारिश की संभावना है, जबकि बांका, मुंगेर और कोसी-सीमांचल क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 12-16 जुलाई के दौरान मानसून की सक्रियता कम रहेगी, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभव है।


16 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से मानसून ट्रफ लाइन बिहार की ओर शिफ्ट होगी, जिससे पूरे राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। यह किसानों के लिए राहतकारी होगा, क्योंकि धान की रोपाई के लिए नमी की जरूरत है। पटना, बक्सर, भोजपुरऔर कोसी-सीमांचल में वज्रपात का खतरा बना रहेगा, इसलिए खुले में रहने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी वज्रपात से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए हैं।