ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / Bihar Weather Today: बिहार में फिर से बढ़ी ठंड, पांच जिलों में बारिश...

Bihar Weather Today: बिहार में फिर से बढ़ी ठंड, पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; जानिए.. मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

29-Jan-2026 06:53 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Today: बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, शाम होते-होते कनकनी बढ़ सकती है और रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


बीते 24 घंटों की बात करें तो बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत 10 जिलों में सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बन रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।


मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। खासकर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी संभव है, जिसका असर सुबह और रात की ठंड पर पड़ेगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की से मध्यम ठंड कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।


राजधानी पटना में मौसम सामान्य से थोड़ा बदला हुआ रहेगा। यहां बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।