Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
01-Apr-2025 06:41 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, अप्रैल से जून तक बिहार में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान पूरे बिहार में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल में लू चलने की भी आशंका है। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का खतरा ज्यादा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अप्रैल से जून तक पूरे बिहार में सामान्य से अधिक झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को जारी आइएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में खासतौर पर बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अप्रैल में लू (हीट वेव) के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। यहां करीब तीन से चार दिन लू रह सकती है। इस दौरान पश्चिमी बिहार को सबसे अधिक लू का दौर झेलना पड़ सकता है। शेष कुछ जगहों पर एक से दो दिन लू की स्थिति बन सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून तक विशेष रूप से दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य में लू (हीट वेव) के दिन भी सामान्य से अधिक रहेंगे। चिंता की बात है कि बिहार का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है, जहां लू की पहुंच नहीं हो। पूर्वी बिहार में गर्म हवाएं तो चलेंगी, लेकिन यहां लू वाले दिन तुलनात्मक रूप में राज्य के अन्य हिस्सों से कम हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में प्री मानसून की बारिश सामान्य से कम ही रहने का पूर्वानुमान है।