खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Mar-2025 01:21 PM
By First Bihar
Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, बिहार मौसम विभाग ने आज यानि 20 मार्च को सूचना जारी कर निर्देश दिया है कि अगले दो से तीन घंटों में अरवल, जहानाबाद के साथ अन्य कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।
वहीं मौसम विभाग ने सारण, पटना, भोजपुर, गया, नालंदा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वचपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें।
मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि अगर बारिश के दौरान वे खुले स्थानों पर हो, तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लेने की कोशिश करें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। बारिश के दौरान किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। इसके साथ ही साथ आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।