घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
20-Sep-2025 07:37 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से अपना दम-ख़म दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह से ही बक्सर और सीवान जैसे जिलों में हल्की फुहारें गिर रही हैं, जबकि पटना में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 25 से 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं का खतरा बताया गया है। यह सब बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से हो रहा है, यह अगले कुछ दिनों तक बिहार को प्रभावित करता रहेगा। लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में पटना, सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और छपरा में अच्छी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। राजधानी पटना में शुक्रवार को दिन में ही अंधेरा छा गया था और आज भी मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बक्सर में सुबह से लगातार बूंदें टपक रही हैं, जबकि सीवान में हल्की बूंदाबांदी जारी है। उत्तर बिहार के जिलों जैसे अररिया, किशनगंज और सुपौल में इसका असर ज्यादा दिख रहा है, जहां तेज हवाओं के साथ बादल घुमड़ रहे हैं। दक्षिण बिहार में छिटपुट बारिश की उम्मीद है, लेकिन जलजमाव की समस्या कुछ इलाकों में बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 सितंबर तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन बारिश से 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर मजबूत हो रहा है, जिससे नमी बढ़ गई है और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की हवाएं चल सकती हैं, इसलिए ऊंचे पेड़ों या खुले मैदानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।