बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
29-Oct-2025 05:59 PM
By First Bihar
Bihar Mausam: बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदला है। ठंड की आहत के बीच आज बुधवार को अचानक मौसम खराब हो गया। आज अचानक ठंडी हवाए चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर इसे बताया जा रहा है। दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार और सीमांचल के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। जहां 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने बुधवार 29 अक्टूबर को 25 से ज्यादा जिलो में आंधी, बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण, गयाजी, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और नवादा जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।
जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बेगूसराय समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा। वही अगले दिन 30 अक्टूबर गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज आंधी बारिश की आशंका जतायी गयी है। इसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बक्सर, कैमूर, रोहतास औरंगाब, अरवल, मधेपुरा, और सहरसा जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।
वही 31 अक्टूबर को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में ऑरेंज अलर्ट है। तेज आंधी बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार 01 नवम्बर को पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुर, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया है। बारिश के समय पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे नहीं रहने को कहा है। तेज आंधी बारिश के वक्त खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है।