मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
28-Nov-2025 07:10 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Alert: बिहार में ठंड का असर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज बहाव के कारण अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। जेट स्ट्रीम के सामान्य स्थिति से नीचे खिसकने का असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवा तेजी से फैल रही है।
उत्तर बिहार के कई जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया—में पछुआ हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवा के कारण सुबह की धुंध में कमी आ सकती है, लेकिन शाम होते ही हल्की धुंध की परत फिर से छाने से विजिबिलिटी घटेगी।
राज्य के कई इलाकों में शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पटना, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय समेत आठ शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और खेतों में ओस जम गई। पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप रहने से मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हुई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में ठंड की तीव्रता और बढ़ने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी अगले 24 घंटों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड और धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप से मौसम सामान्य महसूस होगा।