ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / bihar / Bihar Weather: सोमवार को इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने...

Bihar Weather: सोमवार को इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान

Bihar Weather: बिहार में जमुई, नवादा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, भागलपुर में हल्की बारिश की संभावना, वज्रपात की भी चेतावनी। पिछले 24 घंटे में रोहतास में सबसे ज्यादा 36.6 मिमी बारिश।

14-Jul-2025 08:53 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में 13 जुलाई को दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने लोगों को कुछ राहत दी है। पटना और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी समेत कई जिलों में आंशिक बादल, हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव आया है और 15 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है।


पिछले 24 घंटों में बांका, मधेपुरा, लखीसराय, बिहारशरीफ, छपरा, जहानाबाद, हाजीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और सुपौल में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रोहतास के तिलौथू में 36.6 मिमी और गया के बेलागंज में 23.2 मिमी दर्ज हुई है। पटना के बख्तियारपुर में 2.2 मिमी बारिश हुई है। रविवार को मोतिहारी में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटना में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


14 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट है। जमुई और नवादा में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। जहां मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं। 48 घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। कोसी और सीमांचल में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा।


प्रमुख शहरों का तापमान और बारिश का डेटा इस प्रकार है: पटना में अधिकतम 38.3 डिग्री और न्यूनतम 29.4 डिग्री, गया में 36.6 डिग्री और 26.2 डिग्री, भागलपुर में 37.2 डिग्री और 28.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 37.6 डिग्री और 30.0 डिग्री। अन्य स्थानों पर बारिश में नवादा के मेसकौर में 19.6 मिमी, भभुआ के चांद में 12.4 मिमी और पूर्णिया में 6.3 मिमी दर्ज हुई है। बिहार में मानसून की सुस्ती के बावजूद 16 जुलाई से इसकी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।