अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Jul-2025 07:22 AM
By First Bihar
Bihar Weather: मौसम विभाग, पटना ने रविवार, 6 जुलाई को रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सारण, सीवान, पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और शेखपुरा में वज्रपात का खतरा है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, लोगों से खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
शनिवार को वज्रपात की घटनाओं ने बिहार में कहर बरपाया है। रोहतास में दो महिलाओं और गया में दो बच्चों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। गया में मृत बच्चे चचेरे भाई थे, वे खेत में खेल रहे थे जब ठनका गिरा। इन दुखद घटनाओं ने मौसम विभाग की चेतावनियों की गंभीरता को और उजागर किया है। विभाग ने किसानों, मछुआरों और ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है, खासकर बारिश और गरज के दौरान।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकतर जिलों में रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का खतरा केवल रोहतास और कैमूर तक सीमित है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है, जिसके साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। पटना में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और गर्मी के साथ उमस बरकरार रहेगी।
लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अलर्ट का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। खासकर वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग ने जिला प्रशासनों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।