ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, कई...

Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 1 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट। पटना, भागलपुर, सुपौल सहित कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट। IMD पटना ने वज्रपात की भी चेतावनी दी। जानिए अपने जिले में मौसम का हाल।

01-Aug-2025 03:28 PM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना ने अब 1 से 7 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।


1 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2 और 3 अगस्त को पटना, नालंदा, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और मुंगेर में अति भारी बारिश की आशंका है और इनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।


शनिवार को समस्तीपुर, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में भी भारी बारिश की संभावना है, जबकि रविवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी में अति भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।


जबकि 4 से 7 अगस्त तक मॉनसून की गतिविधियाँ पूरे बिहार में सक्रिय रहेंगी, जिसमें उत्तरी जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी जिलों गया, औरंगाबाद और रोहतास में मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने बताया कि तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और उच्च आर्द्रता (70-77%) के कारण उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।