परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
02-Nov-2021 07:07 AM
PATNA : बिहार विद्यापीठ की जमीन जालसाजी कर बेचे जाने का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ जमीन को बेचे जाने और जालसाजी कर उसका दाखिल खारिज कराने के मामले की जांच अब बिहार विधान परिषद की कमेटी करेगी। बिहार विधान परिषद की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। परिषद के सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विधान परिषद की इस कमेटी में कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्र, आरजेडी के सुनील कुमार सिंह, जेडीयू के नीरज कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार शामिल किए गए हैं। विधान परिषद के पिछले सत्र में कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्र ने बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ कीमती जमीन को कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से बेचे जाने का मामला सदन में उठाया गया था।
रंजन मिश्रा ने आरोप लगाया था कि बिहार विद्यापीठ की जमीन का जालसाजी कर दाखिल खारिज करा लिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद परिषद के कार्यकारी सभापति ने सदस्यों की एक विशेष जांच समिति गठित करने और इस कमेटी द्वारा तीन माह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।