ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से...

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हुआ। लोक जनशक्ति पार्टी विधायक राजू तिवारी ने विपक्ष पर रामविलास पासवान को लेकर गलत टिप्पणी का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

16-Feb-2026 11:03 AM

By First Bihar

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को सदन का माहौल गर्म हो गया। कार्यवाही की शुरुआत में ही लोक जनशक्ति (रामविलास ) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग कर दी। उनके इस बयान के बाद सदन में तीखी बहस और भारी हंगामा देखने को मिला, जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही बाधित भी हुई।


राजू तिवारी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष के कई नेताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज के प्रति सम्मानजनक रवैया नहीं रखते हैं और उनके बयानों से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। तिवारी ने कहा कि रामविलास पासवान देश और बिहार की राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने जीवनभर दलितों, गरीबों और वंचितों की आवाज उठाई। ऐसे सम्मानित नेता के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।


उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। तिवारी के इस बयान के बाद विपक्षी विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। विपक्ष के कई सदस्यों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं। विपक्षी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार और सत्ता पक्ष मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।जैसे ही दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हुआ, सदन में शोर-शराबा बढ़ने लगा। कई विधायक अपनी सीट से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।


दरअसल, बीते दिन राजद विधायक कुमार सर्वजीत के द्वारा रामविलास पासवान को बेचारा बोला गया था। अब आज इसी बात के विरोध में सदन के अंदर लोजपा (रामविलास ) के तरफ से  रामविलास पासवान को अपमानित करने का आरोप लगा माफ़ी मांगने की मांग की गई उसके बाद सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी शुरू हुई,हालांकि विपक्ष माफ़ी नहीं मांगने की मांग पर अड़ रही उसके बाद विपक्ष के सदस्य यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे है।