Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
09-Feb-2026 12:16 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session : बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के बीच विपक्षी दलों के विधान पार्षदों के तरफ से जमकर शोरगुल किया जा रहा था जिसके बाद नेता सदन नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और विपक्षी एमएलसी को जमकर सुनाया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम लोग कुछ किए हो सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है वह क्या जानती है वह कुछ जानती भी है। ई जो लड़की हैं (राबड़ी देवी के तरफ इशारा करते हुए) वह क्या जानती है?
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज तक उस तरफ के लोग यानी राजद के लोग ने कभी किसी महिला को बढ़ावा दिया है। कभी किसी महिला के लिए कोई काम किया है। हम लोग सबका साथ और सबका विकास के लिए काम कर रहे हैं और जो भी गड़बड़ करता है उसे पर एक्शन होता है। यह लोग भी बहुत हल्ला कर रहा है इन लोगों पर भी एक्शन लेना चाहिए।
इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि - यह कोई तरीका है इसका क्या मतलब है इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है और कितना बिहार आगे और बढ़ने वाला है बिहार। इसलिए जान लीजिए इन लोगों का कोई मतलब नहीं है सब फालतू हल्ला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और बिहार को विकसित करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। चाहे वह महिला सशक्तिकरण हो, शिक्षा, स्वास्थ्य या विकास के अन्य क्षेत्रों में काम हो, सबका ध्यान रखा गया है। इसके विपरीत विपक्षी दलों के लोग सिर्फ शोर मचाने और अवरोध पैदा करने में लगे रहते हैं।
सीएम ने कहा कि बिहार की प्रगति का मुख्य कारण यह है कि सरकार ने हर निर्णय में सबका विकास और सहयोग सुनिश्चित किया है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि बिना काम किए सिर्फ हल्ला करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विपक्षी एमएलसी के रवैये को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें भी अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और बिहार के विकास में योगदान देना चाहिए।