ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Home / bihar / बिहार: विदेश से लौटे बेटे की चल रही थी सगाई की तैयारी,...

बिहार: विदेश से लौटे बेटे की चल रही थी सगाई की तैयारी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, मचा कोहराम

18-Feb-2023 10:52 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां सगाई के दिन ही युवक की बॉडी रेल ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी. यह घटना हत्या और आत्महत्या दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है.


यह घटना नगर थाना क्षेत्र के नरकटिया रेलवे हॉल्ट के पास की है. युवक गुरुवार की रात से ही गायब था. और जिस दिन उसकी सगाई थी उसी दिन उसकी लाश मिली. मृतक सुंदर पट्टी गांव निवासी निकेश कुमार जो बीरेश सिंह का 22 साल का बेटा है. इस मामले थाना इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि निकेश हाल ही में विदेश से शादी करने के लिए घर लौटा था. घटना के दिन ही उसकी सगाई होने वाली थी. उन्होंने कहा कि परिजनों से मामले में लिखित शिकायत करने को कहा गया है. पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.


वही परिजनों ने बताया कि निकेश कुमार गुरुवार की रात में अचानक घर से निकला और वापस नहीं लौटा. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजन खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है. जिसकी पहचान निकेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस युवक के मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है. युवक की मौत सुसाइड है या हत्या, दोनों बिंदु पर पुलिस की तफ्तीश चल रही है. घटना के बाद परिजनों ने कहा है कि मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.