तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
18-Apr-2025 11:59 AM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: परिवहन विभाग की लापरवाही की वजह से तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. लंबे इंतजार के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को खत्म करने का निर्णय लिया है . इस संबंध में 16 अप्रैल 2025 को आदेश जारी किया गया है.
10 वर्ष पुराने मामले में आरोपी तत्कालीन डीटीओ बरी
बक्सर के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोबिन अली अंसारी के खिलाफ परिवहन विभाग ने 20 मार्च 2015 को ड्राइविंग लाइसेंस/ आरसी के कोडिंग वेरिफिकेशन में कोताही बरतने, लापरवाही के कारण सरकारी राजस्व की हानि होने के साथ-साथ विभाग की छवि धूमिल होने के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की थी. जिसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भी दी गई थी. लेकिन परिवहन विभाग ने आरोप पत्र उपलब्ध नहीं कराया.
परिवहन विभाग ने नहीं दिया आरोप पत्र
सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 जून 2022 को एक बार फिर से परिवहन विभाग को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोबिन अंसारी के खिलाफ उक्त मामले से संबंधित आरोप पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. लेकिन परिवहन विभाग में कोई दिलचस्पी नहीं ली और कोई आरोप पत्र उपलब्ध नहीं कराया. इसी बीच 31 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी सेवानिवृत हो गए. ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग में इस प्रकरण को संचिकास्त करने का निर्णय लिया है.