ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को...

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को 'सीनियर' से महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, अब उठने लगे सवाल

रिवहन विभाग ने 19 जून को मोटरयान निरीक्षकों के बीच कार्यों का नया बंटवारा किया है। हैरानी की बात है कि कई नए MVI को सीनियर अफसरों से अधिक जिम्मेदारी दी गई है। इससे विभाग के अंदर चर्चा और असंतोष की स्थिति बन गई है। कई अनुभवी अफसरों को हल्का काम .

20-Jun-2025 03:24 PM

By Viveka Nand

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने मोटरयान निरीक्षकों के बीच कार्यों का बंटवारा किया है. इस बार नए एमवीआई को भी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि परिवहन विभाग ने मोटरयान निरीक्षकों के बीच कार्यों का जो बंटवारा किया है, उसमें सीनियर और जूनियर सबको बराबर की बात छोड़िए, कई जिलों में जूनियर को सीनियर से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य सौंप दिए गए हैं. अब यह चर्चा का विषय बन गया है. 

19 जून को जारी हुआ है आदेश 

परिवहन विभाग ने 19 जून को एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षकों के बीच कार्यों का आवंटन किया जा रहा है. यह आदेश विभाग के आदेश संख्या- 8928 के अनुरूप किया जा रहा है. विभाग के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यालय में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक (4) को आवंटित कार्य के अनुरूप जिला में पदस्थापित किया जाता है. पूर्व से अपने जिला के अतिरिक्त दूसरे जिला के प्रभार में कार्यरत्त मोटरयान निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे. परिवहन विभाग ने आगे कहा है कि इस संबंध में पूर्व में निर्गत आदेश संशोधित समझे जाएँगे. 

परिवहन विभाग को पुराने से ज्यादा नए एमवीआई पर भरोसा 

हालांकि परिवहन विभाग के इस आदेश में कई पुराने मोटरयान निरीक्षकों को कम महत्वपूर्ण काम अलॉट किया गया है, जबकि नए को ज्यादा जिम्मेदारी देने की बात सामने आ रही है. कई जिलों में अनुभवी की जगह विभाग ने नए मोटरयान निरीक्षकों को आगे कर दिया है. लिस्ट में कई पुराने एमवीआई हैं, जिन्हें पीछे रखा गया है और छोटा-मोटा काम सौंपा गया है. इक्के-दुक्के ऐसे नए एमवीआई हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगे,जांच हो रही है, उन्हें भी काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. भोजपुर के नए एमवीआई पर गंभीर आरोप लगे थे, जांच हुई,रिजल्ट नहीं आया, इसके पहले विभाग ने इन्हें महत्वपूर्ण काम सौंप दिया.