ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / bihar / Bihar Train Cancelled: रविवार को बिहार के इस रूट की ट्रेनें रहेंगी कैंसिल,...

Bihar Train Cancelled: रविवार को बिहार के इस रूट की ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, यात्रा से पहले चेक करें डिटेल

Bihar Train Cancelled: रेलवे ने रविवार को भागलपुर-साहिबगंज रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनें लेट भी चलेंगी।

15-Feb-2025 11:40 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Train News: रेलवे ने रविवार को कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। 16 फरवरी, रविवार को भागलपुर-साहिबगंज रूट पर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी इसके साथ ही कई ट्रेनें लेट से चलेंगी। दरअसल रेलवे ने सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की योजना बनायी है। जिसे लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी।


16 फरवरी यानी रविवार को ट्रेन नंबर 73420 भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर व 53411- 53412 बरहरवा-साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं, 53416-53415 जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 16 फरवरी को कहलगांव में शॉर्ट टर्मिनेट की जायेगी। इसके अलावा, 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर रामपुरहाट से 4 घंटे पुनर्निर्धारित की जायेगी। वहीं 53022 साहिबगंज-अजीमगंज पैसेंजर 16 फरवरी को 16:30 बजे साहिबगंज से रवाना होगी।


दरअसल भागलपुर-साहिबगंज रेलरूट पर कहलगांव से पहले घोघा और लैलख ममलखा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-8 और करणपुरटो, महाराजपुर स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 के बदले सब-वे का निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर रेलवे ने 16 फरवरी को भागलपुर-साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की योजना बनायी है। जिसके कारण रविवार को कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा।