ब्रेकिंग न्यूज़

तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक

Home / bihar / बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे...

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Bihar News: बिहार में कल यानी 1 अप्रैल से टीओडी टैरिफ लागू हो जाएगा. दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से उपभोक्ता बचत कर सकते हैं. बिजली कंपनी ने टीओडी टैरिफ के फायदे गिनाए हैं.

31-Mar-2026 08:52 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में अब दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ) लागू कर दी गई है। सोमवार को कंपनी ने बताया कि देश के 22 राज्यों में पहले से यह टैरिफ लागू है और अब केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार (संशोधन) नियम, 2023 और राष्ट्रीय टैरिफ नीति 2016 के तहत बिहार में भी इसे लागू किया गया है। राज्य में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी है, जिससे लगभग 90% घरेलू उपभोक्ताओं का मासिक बिल शून्य होता है।


कंपनी ने कहा कि टीओडी टैरिफ से उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी, बल्कि वे इसका उपयोग कर बिजली पर अधिक बचत कर सकते हैं। विनियामक आयोग ने 10 केवी से अधिक की अधिकतम मांग वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी है।


स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता ‘पीक’ (अधिकतम मांग) और ‘ऑफ-पीक’ (कम मांग) समय के दौरान अपनी खपत को प्रबंधित कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की ऑफ-पीक अवधि में बिजली सस्ती मिलेगी, जबकि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पीक अवधि में दरें अधिक होंगी। रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर लागू रहेगी।


कंपनी ने कहा कि यदि उपभोक्ता अपने उपयोग का कुछ हिस्सा पीक समय से हटाकर ऑफ-पीक समय में कर दें, तो हर माह लगभग 90 रुपये की बचत हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, शहरी घरेलू उपभोक्ता यदि प्रतिदिन मात्र 2 यूनिट बिजली शाम की पीक अवधि से हटाकर दिन की ऑफ-पीक अवधि में उपयोग करें, तो प्रतिदिन ₹2.96 की बचत होगी, जो प्रतिमाह लगभग ₹89 बनती है।


यह बचत कुल खपत घटाए बिना केवल उपयोग के समय को बदलकर संभव है। रोजाना 10 घंटे की खपत पर सामान्य दर, आठ घंटे की खपत पर सामान्य दर का 80% और छह घंटे की खपत पर सामान्य दर से मात्र 10% अधिक भुगतान करना होगा। कृषि क्षेत्र को छोड़कर सभी 10 केवी से अधिक मांग वाले और सभी स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसी नियम के अनुसार बिजली मिलेगी।