ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / Bihar Teacher News: दुकान पर पकड़े गए गुरूजी, शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ...

Bihar Teacher News: दुकान पर पकड़े गए गुरूजी, शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने धर लिया..टीचर को जवाब देने में छूटे पसीने

Bihar Teacher News: पूर्वी चंपारण में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने स्कूल निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक को दुकान पर रंगे हाथों पकड़ लिया। फोन कॉल से हुई जांच में शिक्षक की गैरहाज़िरी उजागर हुई। जानिए पूरी घटना।

07-Apr-2025 11:56 AM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News:  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज से फोन-वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूलों में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आज पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी प्रखंड के जीएमएस मुरारपुर के शिक्षक को फोन लगा दिया. गुरूजी स्कूल छोड़कर बाहर मटरगश्ती कर रहे थे. एस सिद्धार्थ ने गुरूजी की पोल खोली तो उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था.

पकड़े गए गुरूजी, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे मिले

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने हरसिद्धी प्रखंड के मिडिल स्कूल मुरारपुर के एक शिक्षक को फोन लगाया. फोन करते ही पूछा...हेलो, रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं?  उधर से जवाब आया जी सर. रितेश जी आप स्कूल में है क्या...शिक्षक ने जवाब दिया.. सर 2 मिनट में आ रहे हैं, सर दुकान पर हैं. इस पर एसीएस ने कहा कि स्कूल की बजाय दुकान में क्या कर रहे हैं? जवाब आया सर आ रहे हैं. एस सिद्धार्थ ने शिक्षक से पूछा- बच्चों को पढ़ाने में मन नहीं लग रहा है? वीडियो ऑन करिए वीडियो वाला फोन नहीं है ? आप दुकान पर क्या कर रहे हैं? आप क्या कर रहे थे दुकान पर बताइए. आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या, अटेंडेंस लगा करके स्कूल से गायब हो गए इसका मतलब यही हुआ ना?  आपने सुबह में अटेंडेंस लगाया और घर से भाग गए. अभी 11:30 बजा है, अपने स्कूल कैसे छोड़ दिया, आप स्कूल में नहीं हैं, शिक्षक बोला- नहीं कर स्कूल में आ गए हैं सर, दूसरे टीचर से बात कराइए। 

डीईओ को स्वंय जाकर जांच करने के आदेश 

इस तरह से शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने गुरूजी के खेल को पकड़ लिया. इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने पूर्वी चंपारण के डीईओ को स्वयं उक्त स्कूल में जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं. अब देखना होगा, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे गुरूजी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.