ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / bihar / Bihar News: बिहार सरकार ने निकाली इतने पदों पर खेल प्रशिक्षकों की वैकेंसी,...

Bihar News: बिहार सरकार ने निकाली इतने पदों पर खेल प्रशिक्षकों की वैकेंसी, जानें योग्यता और प्रक्रिया

Bihar News: खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों के लिए अब बिहार में सुनहरा अवसर मिलने जा रहा BSSC ने खेल विभाग के अंतर्गत कुल 379 खेल प्रशिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

05-Oct-2025 09:30 AM

By First Bihar

Bihar News: खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों के लिए अब बिहार में सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। लंबे समय से खेल प्रशिक्षकों की बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने खेल विभाग के अंतर्गत कुल 379 खेल प्रशिक्षक (Sports Trainer) पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। यह बहाली न केवल राज्य में खेलों के स्तर को मजबूत करेगी, बल्कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगी।


दरअसल, बीएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in](https://bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण और अन्य नियम-शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।


अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खेल विषय में स्नातक स्तर की डिग्री होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर या राज्य स्तर पर खेल उपलब्धि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय संस्थान या खेल विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग अथवा खेल विज्ञान से संबंधित कोर्स पूरा किया है, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।


चयनित प्रशिक्षकों को लेवल-6 वेतनमान दिया जाएगा। कुल 379 पदों में से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है-

अनारक्षित वर्ग: 152 पद

अनुसूचित जाति: 61 पद

अनुसूचित जनजाति: 4 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 68 पद

पिछड़ा वर्ग: 45 पद

पिछड़ा वर्ग की महिला: 11 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 39 पद


कुल पदों का 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओ के लिए रखा गया है। इसके अतिरिक्त, दृष्टिबाधित (VI), श्रवण बाधित (DD), गतिशीलता बाधित (OH), और बौद्धिक/मानसिक दिव्यांगता (MD/MUD) श्रेणियों के लिए भी 8 पद आरक्षित किए गए हैं। राज्य के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को यह लाभ बिहार सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार मिलेगा।


खेल प्रशिक्षकों की यह नियुक्ति बिहार में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बहाली से भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा।


यदि आप खेल से जुड़े करियर का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। बिहार सरकार का यह कदम खेल प्रतिभाओं को सही दिशा देने और राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।