ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / सिपाही बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11838 अभ्यर्थियों ने पायी सफलता

सिपाही बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11838 अभ्यर्थियों ने पायी सफलता

13-Apr-2021 07:02 AM

PATNA : बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर बहाली के लिए सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने जो रिजल्ट जारी किया है उसमें 11838 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। हालांकि इस बहाली प्रक्रिया में भारतीय मूल के गोरखा के लिए आरक्षित 51 में 42 पद रिक्त रह गए।


केन्द्रीय चयन पर्षद के मुताबिक 11880 पदों के लिए 4 अक्टूबर 2019 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 12 जनवरी और 8 मार्च 2020 को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा के आधार पर 59402 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ। 7 मार्च से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से 11838 अभ्यर्थी, मेधा क्रम और आरक्षण के नियम के तहत अंतिम रुप से सेलेक्शन किया गया है। 


चयनित अभ्यर्थियों में 43% महिलाएं हैं। वहीं 447 गृहरक्षक अभ्यर्थियों का भी चयन सिपाही के लिए हुआ है। पर्षद ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षाफल को प्रकाशित कर दिया है। पर्षद के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को 26 अप्रैल से 25 का मई तक योगदान करना है। अभ्यर्थी इस अवधि में संबंधित जिला या इकाई में योगदान देंगे। ऐसा नहीं करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।