Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
30-Jun-2025 08:56 AM
By First Bihar
Female Teachers Posting: बिहार शिक्षा विभाग आज राज्य की 10,322 महिला शिक्षिकाओं के लिए बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिन शिक्षकों का स्थानांतरण पहले ही हो चुका था, लेकिन उन्हें अभी तक स्कूल या जिला आवंटित नहीं किया गया था, उनके लिए आज पदस्थापन संबंधी विस्तृत सूची जारी की जाएगी।
दरअसल, आंकड़ों के अनुसार, 881 महिला शिक्षकों को पहले जिला आवंटित हो चुका था लेकिन स्कूल आवंटन नहीं हुआ था। इन्हें आज स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा।
1063 शिक्षिकाएं, जिनके वर्तमान स्कूलों में शिक्षक की संख्या बहुत कम होने के कारण उन्हें पहले जिला या स्कूल आवंटित नहीं किया जा सका था, उन्हें आज नया जिला और स्कूल दोनों आवंटित किया जाएगा। 8378 शिक्षिकाएं (कक्षा 6 से 12) को आज उनके स्थानांतरण के क्रम में मुक्त किया जाएगा। इनमें से 2043 शिक्षकों को आज ही जिला और स्कूल दोनों का आवंटन किया जाएगा।
शेष 6335 शिक्षकों को केवल जिला आवंटित किया जाएगा, और जिला स्थापना समिति बाद में स्कूल आवंटन करेगी। इस प्रकार कुल 881 + 1063 + 8378 = 10,322 महिला शिक्षकों की स्थिति आज स्पष्ट की जाएगी। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष कुल 65,277 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे। इनमें से अब तक सिर्फ 4110 शिक्षकों ने स्थानांतरण अस्वीकार किया है। यह दर्शाता है कि शिक्षक समुदाय ने इस प्रक्रिया को व्यापक रूप से स्वीकार किया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल और जिला आवंटन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है। संबंधित जिलों के स्थापना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।