निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट
29-Aug-2022 10:06 AM
CHAPRA: बिहार में ज़हरीली शराब से एक के बाद एक मौत हो रही है। ताज़ा मामला छपरा जिले का है, जहां शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई है या नहीं।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले उसकी गिरफ्तारी गड़खा थाने की पुलिस ने की थी। जेल भेजे जाने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पीठा घाट गांव के रहने वाले बीरा मांझी के 30 साल के बेटे सिकंदर मांझी के रूप में की गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल युवक की मौत शराब से हुई या नहीं, इस बात का पता नहीं चल पाया है।