परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
17-Dec-2025 05:53 PM
By First Bihar
DESK: बैंक लूट के दौरान अपराधियों की गोली से शहीद हुए जवान अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने अनावरण किया साथ ही शहीद जवान अमिताभ बच्चन की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा। विभाग की ओर से करीब 43 लाख की सहयोग राशि भी शहीद की पत्नी को दिया।
सराय थाना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी विनय कुमार के अलावा तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को शहीद जवान अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए नसीहत दी और कहा कि पुलिसकर्मी अपने पुरुषार्थ का प्रदर्शन अपराध और लोगो की मदद के लिए करें ना कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए।
वहीं डीजीपी ने बताया कि बिहार में अपराध में कमी आई है लेकिन हर अपराध उनके लिए अहम है।वहीं डीजीपी ने मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर सरकार भी चिंतित है और जल्द ही सरकार और पुलिस इस पर कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने साफ साफ कहा कि गुंडा बैंक चलकर सूदखोर भारी सूद वसूलते है जिसे देने में असमर्थ लोग इस तरह का कदम उठाते है, लिहाजा अब पुलिस ऐसे लोगो पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि 23 अक्टूबर 2023 को सराय बाजार में अपराधी बैंक लूट कर भाग रहे थे, इस दौरान सराय थाना में तैनात जवान अमिताभ बच्चन ने अपराधियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी और अपराधियों के गोली के शिकार हुए थे।
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट